Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

झगड़े में बीचबचाव करने गये युवक को लगी गोली- A young man who tried to intervene in a fight got shot


यूपी डेस्कः
सहारनपुर में थाना सदर बाजार स्थित जैन डिग्री कॉलेज के सामने दो युवकों के झगड़े में बीच बचाव करने गया युवक गोली लगने से घायल हो गया। गोली युवक के पेट से आरपार हो गई और वह जमीन पर गिर गया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया है। आरोपी युवक गोली मारकर फरार हो गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है।

थाना सदर बाजार के मोहल्ला पंजाबी बाग में रहने वाले अनुज का चार दिन पहले लेबर कॉलोनी में रहने वाले निशु पंडित से विवाद हो गया था। अनुज की मानें तो निशु पंडित उसे लगातार धमकी दे रहा था। रविवार की शाम को वह जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर बॉस्केट बॉल खेल रहा था। तभी आरोपी निशु पंडित का फोन आया और वह धमकी देने लगा। मिलने को कहा। अनुज ने उसे जैन कॉलेज के पास ही बुला लिया। अनुज ने थाना रामपुर मनिहारान के चांदनपुर के रहने वाले अपने दोस्त बंटी उर्फ विपिन को बुला लिया। आरोपी निशु पंडित जैन कॉलेज के पास पहुंच गया। अनुज के साथ विवाद होने लगा। आरोप है कि निशु पंडित ने एक हाथ में पिस्टल और दूसरे में तमंचा ले रखा था। जब विवाद ज्यादा बढ़ गया तो बंटी उर्फ विपिन कुमार दोनों का बीच बचाव कराने लगा। तभी आरोपी निशु पंडित ने गोली चला दी। जो विपिन के के पेट जाकर लगी और गोली आरपार हो गई। विपिन खून से लथपथ जमीन पर गिर गया। मौके से आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पुलिस और घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने विपिन की हालत देखकर हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जहां पर घायल का इलाज चल रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad