Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुख्तार की मौत का कारण हार्ट अटैक, जहर नहीं- Mukhtar's cause of death was heart attack, not poison


यूपी डेस्कः
मुख्तार अंसारी की विसरा की जांच रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें उनके जहर से मरने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल विसरा रिपोर्ट न्यायिक टीम को सौंप दी गई है। इससे पहले बांदा जेल में मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर उनके भाई, बेटे और परिजनों ने मुख्तार को जेल में जहर देने का आरोप लगाया था जिसके लिए प्रशासनिक व न्यायिक जांच बैठी थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई, आरोपों के मद्देनजर जहर देने के शक में विसरा लखनऊ जांच के लिए भेजा गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुख्तार अंसारी की विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद इसे न्यायिक जांच टीम को भेजा गया है। रिपोर्ट में जहर देने की पुष्टि नहीं की गई है। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की 28 मार्च 2024 (गुरुवार) को देर रात मौत हो गई थी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad