बस्ती, 17 मई। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय की अगुवाई में आज हरैया तहसील में अधिवक्ताओं के बीच पार्टी का न्याय पत्र बांटा गया। जिलाध्यक्ष ने कहा हर कोई कांग्रेस के घोषणा पत्र की सराहना कर रहा है। देश के नागरिकों को खाद्य सुरक्षा देने वाली कांग्रेस पार्टी ने इसका विस्तार करते हुये 10 कि. राशन देने के साथ इसमें कूकिंग आयल तथा दाल शामिल करने जा रही है।
इसके साथ ही केजी से पीजी तक की शिक्षा मुफ्त होगी और पहली से 12 वीं कक्षा तक मध्यान्ह भोजन दिया जायेगा। वरिष्ठ कांग्रेसी नर्वदेश्वर शुक्ल ने कहा इंडिया गठबंधन बहुमत की ओर है। इंडिया गठबंधन को घोषणा पत्र भरोसा है जबकि भाजपा के पास सिर्फ राममंदिर का मुद्दा है। रफीक खान, गंगा मिश्र, अजय प्रताप सिंह एडवोकेट, राजकपूर,वीरेश कुमार सिंह, देवी प्रसाद पाण्डेय, भूमिधर गुप्ता, सलाउद्दीन, ब्रृजेश पान्डेय, अरुण कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, रामचन्द्र यादव एडवोकेट, शिवनारायण पान्डेय एडवोकेट, श्यायमूर्ति यादव एडवोकेट, मदन चन्द्र यादव एडवोकेट, शिवमूर्ति शर्मा एडवोकेट, राजेन्द्र सिंह एडवोकेट, रामकेश सिंह, विनोद कुमार यादव, दयाशंकर पान्डेय, माता प्रसाद यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Post a Comment
0 Comments