Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुख्यमंत्री ने अभिभावकों के बैंक खातों में भेजा 1056 करोड़

मुख्यमंत्री ने अभिभावकों के बैंक खातों में भेजा 1056 करोड़




यूपी डेस्कः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोकभवन सभागार में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह के दौरान सीएम बेसिक, माध्यमिक शिक्षा विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने ड्रेस, जूता-मोजा, स्वेटर, स्टेशनरी एवं स्कूल बैग क्रय हेतु प्रति छात्र-छात्रा 1200 रुपए की धनराशि उनके माता, पिता, अभिभावक के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा। 


सीएम ने 88 लाख बच्चों के लिए 1056 करोड़ की राशि जारी की। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे अभिभावकों के खाते में चली गई। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने मेधावी छात्र छात्राओं को एक, एक लाख रुपए, टैबलेट और गोल्ड मेडल प्रदान किया और कहा कि खूब मेहनत से पढ़ाई करो। उन्होंने कक्षा एक, दो के बच्चों को किताबें दी और उनके लिए चॉकलेट मंगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने बच्चों से नाम, पता और स्कूल के बारे में पूछा और कहा कि अभी आप सभी को चॉकलेट मिलेगी। पहली बार प्रदेश में कक्षा एक और दो में एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम पर किताबों का वितरण किया गया है। मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा मौजूद है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad