Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

तेज रफ्तार रोडवेज बस और ऑटो में हुई टक्कर, 3 की मौत

तेज रफ्तार रोडवेज बस और ऑटो में हुई टक्कर, 3 की मौत




यूपी डेस्कः उन्नाव में तेज रफ्तार रोडवेज बस और ऑटो में हुई टक्कर में ऑटो सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। इस हादसे में हरदोई के मल्लावां थाना के गंजजलालाबाद निवासी सुनील (35), मल्लावां निवासी लक्ष्मण (35) और बांगरमऊ के पम्पापुर गांव निवासी श्रीकष्ण (40) की मौत हो गई। 


जबकि, बल्लापुर निवासी ऑटो चालक रामचंद्र (62), बांगरमऊ कस्बा के मुन्नू मियां तलैया निवासी बबलू (35) और बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के जोगीकोट निवासी रामसनेही (60),  गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर गंजमुरादाबाद कस्बे के मरी कंपनी मोड़ पर हरदोई से कानपुर जा रही रोडवेज बस और मल्लावां जा रहे ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के वक्त ऑटो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक कर रहा था और मोड़ की वजह से सामने से आ रही बस को देख नहीं पाया। तेज टक्कर लगने से ऑटो के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल का जायजा लेकर पुलिस फरार चालक की तलाश करने में जुटी हुई है।  

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad