छत्रपति साहू जी महाराज को उनकी 150 वीं जयन्ती पर याद किया गया
बस्ती, 27 जून। प्रजातंत्र की मूल भावना की स्थापना के लिये आजीवन संघर्ष करने वाले छत्रपति साहू जी महाराज को उनकी 150 वीं जयन्ती पर याद किया गया। कुर्मी महासभा द्वारा पटेल एस एम एच एण्ड पैरा मेडिकल कॉलेज गोटवा में साहू जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर योगदान पर विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के अध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल ने कहा कि छत्रपति साहू महाराज ऐसे व्यक्ति थे।
जिन्होंने राजा होते हुए भी दलित और शोषित वर्ग के कष्ट को समझा और सदा उनसे निकटता बनाए रखी। उन्होंने दलित वर्ग के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की थी। गरीब छात्रों के छात्रावास स्थापित किये और बाहरी छात्रों को शरण प्रदान करने के आदेश दिए। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। कुर्मी महासभा जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि साहू महाराज के शासन के दौरान ‘बाल विवाह’ पर ईमानदारी से प्रतिबंध लगाया गया। उन्होंने अंतरजातीय विवाह और विधवा पुनर्विवाह के पक्ष में समर्थन की आवाज उठाई थी।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन सचिव आर. के. सिंह पटेल, मंडल उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद चौधरी, अशोक कुमार चौधरी, डा. आलोक रंजन वर्मा, अशोक वर्मा, इं0 रघुनाथ पटेल, हनुमान प्रसाद चौधरी, मनसा राम चौधरी, रामदयाल पटेल, सुभाष चौधरी आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में संतोष कुमार चौधरी, दूधनाथ पटेल, मनीष प्रजापति, रामपूरन ,सुभाष, चन्द्र शेखर, दिनेश चौधरी, लाल यादव, रितेश चौधरी, कविता, मनीषा, पूजा, माया ,अनीता चौधरी ,गोल्डी वर्मा ,लक्ष्मी यादव ,सूरज ,उदयभान ,शिवप्रसाद चौधरी, अमित चौधरी, सत्य प्रकाश, राम प्रकाश ,रामदयाल चौधरी आदि शामिल रहे।

.jpg)











Post a Comment
0 Comments