ट्रक की चपेट में आने से बाइकसवार युवक की मौत
बस्ती, 27 जून। जिले के हरैया क्षेत्र थाना के संसारीपुर चौराहे के सैनिक ढाबा के पास ट्रक की चपेट में आने से धीरज शुक्ला 21 वर्ष पुत्र राजनारायण शुक्ला निवासी ग्राम देवरी थाना हरैया जिला बस्ती की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है की हरैया थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी धीरज शुक्ल अपनी बाइक से घर जा रहे थे। संसारीपुर के निकट सैनिक ढाबा के पास पीछे से आ रही ट्रक ने उन्हे ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हे सीएचसी हरैया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया।
Post a Comment
0 Comments