Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

उद्योगों को प्लाट आवंटन करने के नाम पर गुजरात में 15.70 के अरब घोटाले का आरोप

उद्योगों को प्लाट आवंटन करने के नाम पर गुजरात में 15.70 के अरब घोटाले का आरोप




भरुच, गुजरात (बीके पाण्डेंय)। भरुच जिले के औद्योगिक इलाके दहेज व सायखा में नए उद्योगों को प्लाट आवंटन के लिए बनाये गये नियम में छह माह के भीतर ही परिवर्तन करके 15.70 अरब रुपए का घोटाला करने का गंभीर आरोप कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख शक्ति सिंह गोहिल ने लगाया। अहमदाबाद में रविवार की दोपहर को आयोजित की गई प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रमुख के द्रारा लगाये गये आरोप से पूरे प्रदेश में खलबली मची है। 


जुलाई 2023 में सरकार ने दहेज व सायखा में उद्योगो को प्लाट का आवंटन करने के लिए दोनो ही जीआईडीसी को सेच्यूरेटेड घोषित कर जमीन का आवंटन नीलामी से करने का निर्णय लिया था मगर छह माह के भीतर ही यानि कि फरवरी 2024 में दोनो जीआईडीसी को फिर से अन सेच्यूरेटेड घोषित कर दिया व प्लाट का आवंटन अब निश्चित दाम पर करना तय कर दिया था। पहले सरकार को प्रति वर्ग मीटर का दस हजार रुपया दाम मिल रहा था मगर इसकी तुलना में जीआईडीसी को नये परिपत्र से 2845 रुपये का दाम मिलेगा। दोनो जीआईडीसी में सरकार को उदयोगो के लिए 25 लाख वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन का आवंटन करना है। 


जीआईडीसी के द्रारा मात्र छह माह में ही परिपत्र बदलने से सरकार की तिजोरी को 15.70 अरब का नुकसान होगा। 27 जुलाई 2023 के परिपत्र में दहेज व सायखा जीआईडीसी को सेच्यूरेटेड जोन में गिनकर प्लाट की नीलामी करने के लिए सूचित किया गया था। प्लाट की नीलामी से सरकार को प्रति वर्ग मीटर दस हजार रुपए का दाम मिलने वाला था मगर नीलामी शुरु हो इसके पहले ही फरवरी 2024 में एक और परिपत्र जारी करके दहेज व सायखा में स्थित केमिकल जोन को अन सेच्यूरेटेड जोन के रुप में घोषित कर दिया गया। परिपत्र का सीधा असर यह हो गया है कि अब प्लाटों की नीलामी नही होगी व जहा पर दस हजार रुपया प्रति वर्ग मीटर का दाम मिलने वाला था वहा पर अब सरकार को मात्र 2845 रुपया प्रति वर्ग मीटर का दाम मिलेगा।

कड़ी कार्यवाही हो

गुजरात कांग्रेस के प्रमुख शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि चुनाव के समय कहा जाता था कि भरोसा की भाजपा है मगर वह अब भ्रष्टाचार की भाजपा बन गई है। मात्र छह ही माह में सेच्यूरेटेड जोन मे से अनसेच्यूरेटेड जोन करके मुख्य घोटाला करने वाले लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो। हाईकोर्ट अथवा सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज के जरिए पूरे प्रकरण की जांच की मांग कांग्रेस पार्टी करती है। 

ऐसे हुआ पूरा खेल

अगर प्लाट की नीलामी की जाती तो दहेज व सायखा इलाके में एक वर्ग मीटर का कम से कम दस हजार रुपया मूल्य प्राप्त होता। प्लाट की जमीनों की नीलामी करनी है वह पांच लाख वर्ग मीटर रही व दूसरे फेज में बीस लाख वर्ग मीटर जमीन रही। कुल दो चरणों में सरकार की तिजोरी में 15.70 अरब रुपए का नुकसान होने जा रहा है। 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad