Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दुबौलिया में नदी में नहाने गये 3 दोस्तों में एक लापता

दुबौलिया में नदी में नहाने गये 3 दोस्तों में एक लापता




बस्ती 16 जून। हीट वेव का सामना कर रहे लोग राहत पाने के लिये नदी घाटों पर नहाने पहुंच रहे हैं और दुर्घटनायें हो रही हैं। ताजा मामला बस्ती का है। सरयू नदी में स्नान करने के लिए तीन दोस्त एि साथ गए थे जिसमें एक लापता हो गया। यह घटना दुबौलिया थाना क्षेत्र के माझाकिता अव्वल गांव की है। सरयू नदी में स्नान करते समय 22 वर्षीय युवक नदी की धारा में लापता हो गया है। गोताखोरों के माध्यम से उसकी तलाश की लाश जारी है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं लग पाया। महाराजगंज थाना क्षेत्र के बाकरगंज कस्बा निवासी शाहिद अली (22 वर्ष) अपने दो अन्य दोस्तों साहिल (21 वर्ष) एवं मानस गुप्ता (21 वर्ष) के साथ दुबौलिया थाना क्षेत्र के सरयू नदी में दिन में 11 बजे माझाकिता अव्वल में स्नान करने के लिए गया था। देखते ही देखते शाहिद नदी की धारा में समां हो गया जिसकी तलाश अभी जारी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad