Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जालौन में संदिग्ध अवस्था में मिला सिपाही का शव, परिजना जता रहे हत्या की आशंका

जालौन में संदिग्ध अवस्था में मिला सिपाही का शव, परिजना जता रहे हत्या की आशंका




यूपी डेस्कः जालौन जिले के कैलिया थाने में तैनात एक सिपाही का खून से लथपथ शव रविवार को संदिग्ध अवस्था में पाया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस अधीक्षक इरज राजा ने बताया कि कन्नौज जिले का रहने वाला सिपाही वीरेन्द्र कुमार जिले के कैलिया थाने में तैनात था। आज सुबह वह ड्यूटी पर नहीं आया तो साथी पुलिसकर्मी उसके घर गये। वहां उसका खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उसके गले में टूटी हुई रस्सी का फंदा पड़ा था जबकि आधी रस्सी कमरे की छत में लगे पंखे से बंधी थी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पास में ही सब्जी काटने वाला एक चाकू भी पड़ा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक सिपाही के बेटे अभिषेक ने अपने पिता की हत्या किये जाने की आशंका जतायी है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad