Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

क्षेत्र पंचायत सल्टौआ गोपालपुर की बैठक में 30 करोड़ से अधिक का बजट पास

क्षेत्र पंचायत सल्टौआ गोपालपुर की बैठक में 30 करोड़ से अधिक का बजट पास




बस्ती। क्षेत्र पंचायत सल्टौआ गोपालपुर की वार्षिक कार्ययोजना बैठक प्रमुख देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में लगभग 20 करोड से अधिक का लेबर बजट अनुमोदित किया गया। बैठक में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य गण मौजूद रहे। विकास खण्ड सभागार में आयोजित वर्ष 2024-25 के मनरेगा एवं राज्य, 15 वें वित्त पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति और ध्वनिमतो से प्रस्ताव पारित किया गया। 


खण्ड विकास अधिकारी अनिल कुमार यादव द्वारा पिछले बजट पर हुए कार्यों को पढ़कर सुनाया गया। इस वित्तीय वर्ष में शामिल किये गये कार्ययोजना की जानकारी दी गयी। बैठक के अन्त में सभी जनप्रतिनिधियों ने जलजीवन मिशन के गुणत्ताविहीन कार्यों पर असन्तोष व्यक्त किया। इस क्रम मे जे०ई० जलनिगम एवं ए०ई० से जवाब मागा गया। परन्तु नाराजगी इस कदर रही एक एक कमिया गिनायी गयी। जल निगम के अधिकारी असहाय होकर सुनते रहे और ठीक करने का आश्वासन दिया। प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यन्त विक्रम सिंह ने उक्त समस्या को जिलाधिकारी को अवगत कराये जाने का आश्वासन दिया तब जाकर प्रधान शान्त हुए। 


विधायक रूधौली राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ कोई भेदभाव न किया जाय और ग्राम पंचायतो के विकास में निष्पक्ष रूप से सभी प्रधान व क्षेत्र पंचायत का सहयोग करना चाहिए। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दुष्यन्त विक्रम सिंह ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास मूलमंत्र  पर कार्य कर रही है। सरकार किसी पूर्वाग्रह से कार्य नहीं करती है। उपस्थित समस्त लोगो ने हाथ उठाकर उक्त बात की पुष्टि की। क्षेत्र पंचायत के कार्यों को मानक अनुरूप कराया गया है। जो प्रस्ताव प्राप्त हुआ उसके मानक अनुरूप शीघ्र पूरा कराया जायेगा। 


विकास खण्ड को विकास की अग्रिम श्रेणी मे खडा किया जायेगा। विभिन्न विभागो के सम्बन्धित अधिकारियों ने जन कल्याणकारी योजनाओ पर विस्तार से चर्चा की। तथा सभी जनप्रतिनिधियों को सहयोग करने का आग्रह किया। का. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मनीष ने आयुष्मान भारत टीबी फ्री का उद्घाटन किया। सी०डी०पी०ओ० देवेन्द्र सिह ने प्रधानमन्त्री मातृत्व बंदन योजना, पशु चिकित्साधिकारी डा० विजय श्रीवास्तव ने पशुधन बीमा की जानकारी दी, ए०डी०ओ० (कृषि) ने किसान सम्माननिधि की जानकीरी दी। खण्ड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओ को बताते हुए शतप्रतिशत नामांकन का सहयोग मांगा। सहायक विकास अधिकारी अरुणेश पाल ने ग्राम पंचायत में साफ-सफाई में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आग्रह किया। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad