Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बलरामपुर में कुआनो नदी में डूबने से 4 लड़कियों की मौत

बलरामपुर में कुआनो नदी में डूबने से 4 लड़कियों की मौत




यूपी डेस्कः बलरामपुर जिले में ननिहाल में बकरीद त्योहार मनाने आईं 4 लड़कियां कुआनो नदी में स्नान करते समय डूब गईं। वे सोमवार को अपने ननिहाल मसिहाबाद ग्रिन्ट आईर्ं थीं। दोपहर चार बजे के करीब चारों गर्मी से ऊब कर गांव के पास स्थित कुआनो नदी चली गईं। चारों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शवों को नदी से निकाला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 


लड़कियों की मौत से गांव में कोहराम मचा है। थाना रेहरा बाजार के कालूबनकट के निवासी राजू की चार लड़कियां अपने ननिहाल मसिहाबाद ग्रिन्ट में नाना अहमद अली के यहां बकरीद का त्योहार मनाने गईं थीं। दोपहर चार बजे के करीब चारों गर्मी से ऊब कर गांव के पास स्थित कुआनो नदी चली गईं। घर से बकरी लेकर निकलीं और बताया कि चराने जा रही हैं। कुछ देर बाद चारों नहाने के लिए नदी में चली गईं। गहरे पानी में जाने से डूबने लगीं तो शोर मचाया। 


जब तक गांव के लोग आते, तब तक चारों डूब गईं। स्थानीय लोगों ने चारों को कड़ी मशक्कत के बाद करीब शाम सात बजे निकाला। चारों की पहचान रेशमा (13), अफसाना (11), गुड्डी (9) लल्ली (7) की पहचान हुई। चारों राजू की बेटियां थीं। सूचना के बाद उप जिलाधिकारी उतरौला अवधेश कुमार, तहसीलदर शैलेन्द्र सिंह, सीओ उतरौला प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने घटना पर दुख जताया। कहा कि नियमानुसार पीड़ित परिवार को राहत सहायता दी जाएगी। मौके पर टीम भेजकर रिपोर्ट ली गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad