Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गर्लफ्रेण्ड को मारकर खुद भी खत्म कर जीवनलीला

गर्लफ्रेण्ड को मारकर खुद भी खत्म कर जीवनलीला




यूपी डेस्कः मेरठ के पंचगांव पट्टी अमर सिंह गांव में रविवार की रात एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेण्ड के घर में घुसकर उसे गोली मार दी। वारदात का अंजाम देने के उसने बाद खुद को भी गोली मार ली और घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक युवक का नाम मनीष (25) पुत्र श्रीचंद है, जबकि युवती का नाम विधि (21) है जो युवक के पड़ोस में रहती थी।


पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कमलेश बहादुर ने बताया कि रात करीब दो बजे थाना भावनपुर पुलिस को सूचना मिली कि पंचगांव पट्टी में एक युवक ने युवती के घर में घुसकर उसे गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरु कर दी है। भावनपुर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि युवक के घरवालों ने हाल ही में उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी, जबकि वह शादी करना नहीं चाहता था। संभवतः इसलिए उसने युवती की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad