लुटेरी दुल्हन ने 5 लोगों के साथ मनाया सुहागरात, जांच में HIV पाजिटिव निकली
यूपी डेस्कः यूपी और उत्तराखण्ड में करीब आधा दर्जन लोगों के साथ शादी रचाकर उनसे जेवर और नगदी ऐंठकर लाखों का चूनाव लगाने वाली एक रात की दुल्हन एचआईवी पाजिटिव निकली। मुजफ्फरनगर में उसकी ऐसी करतूत सामने आई है जिसने उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक सनसनी फैला दी है। आपको बता दें कि एचआईवी पॉजिटिव होने की बात छुपाकर अब तक यह शातिर लुटेरी दुल्हन उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अब तक पांच लोगों के साथ सुहागरात मना चुकी है।
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर की रहने वाली एक युवती ने अपने गैंग के साथ मिलकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के एक व्यक्ति के साथ साजिश के तहत 1 मार्च को मंदिर में शादी की थी। अगले ही दिन घर का सारा सामान समेट कर फरार हो गई। दूल्हे ने मुजफ्फरनगर के तितावी थाने में लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों के विरुद्ध धारा 380, 406 और 420 में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए लुटेरी दुल्हन सहित इस गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर इनके पास से लूटी गई सोने चांदी की ज्वेलरी भी बरामद की थी।
जेल में जाने के बाद इस लुटेरी दुल्हन ने मेडिकल के दौरान खुद को एचआईवी पॉजिटिव बताकर जेल प्रशासन को सकते में डाल दिया था। स्वास्थ्य विभाग के ने इस लुटेरी दुल्हन का एचआईवी टेस्ट कराया गया तो उसमें यह पॉजिटिव पाई गई। स्वास्थ्य विभाग अब उन लोगों की तलाश कर रहा है जिसके साथ उसने सहागरात मनाई थी। फिलहाल यह लुटेरी दुल्हन अपने गैंग सहित मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। मुजफ्फरनगर जनपद के जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि इसका प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज चल रहा है।













Post a Comment
0 Comments