रवीश कुमार बस्ती के नये डीएम, कई जिलाधिकारियों का हुआ तबादला
यूपी डेस्कः लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मंगलवार को कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए। तबादले के इस क्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम को कासगंज का जिलाधिकारी बनाया गया। मेधा रूपम के पिता ज्ञानेश कुमार चुनाव आयुक्त हैं। इसके अलावा मनीष बंसल सहारनपुर के डीएम बनाये गए हैं, मनीष ज्ञानेश कुमार के दामाद हैं। इसके अलावा अनुज सिंह को मुरादाबाद का नया डीएम बनाया गया है। अनुज कुमार सिंह डीएम मुरादाबाद बने। अभिषेक आनंद डीएम सीतापुर बने।
औरैया की डीएम नेहा प्रकाश हटाई गईं। मुरादाबाद के डीएम मानवेंद्र सिंह हटाए गए। राजेन्द्र पैसिया संभल के नये जिलाधिकारी बनाये गए। मानवेंद्र सिंह को विशेष सचिव आयुष बनाया गया। बस्ती के डीएम आंद्रा वामसी को विशेष सचिव स्टाम्प एवं पंजीयन एवं एआईजी पंजीयन बनाया गया। रवीश गुप्ता, बस्ती के डीएम बनाए गए। नागेंद्र सिंह को बांदा का जिलाधिकारी बनाया गया, अजय द्विवेदी को श्रावस्ती जिले का जिलाधिकारी बनाया गया, आईएएस मधुसूदन हुकली कौशांबी डीएम बनाए गए, आशीष पटेल हाथरस के नए डीएम बनाये गए, इसके अलावा 8 आईपीएस का भी तबादला किया गया है। सहारनपुर के एसएसपी विपिन टाडा की नई पोस्टिंग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के तौर पर हुई है। इसके अलावा हेमराज मीना को मुरादाबाद से आजमगढ़ भेज दिया गया है।

.png)












Post a Comment
0 Comments