Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 5 की मौत

फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 5 की मौत




यूपी डेस्कः फतेहपुर जिले में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 5 लोगो समेत 6 पशुओं की भी मौत हो गई। जिलाधिकारी ने घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मौके पर राजस्व विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है और मृतकों के परिजनों को तत्काल दैवीय आपदा के अन्तर्गत राज्य आपदा मोचन निधि से शासन द्वारा निर्धारित अहेतुक सहायता धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी। इस संदर्भ में कार्यवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मरने वालों में सदर तहसील के गाजीपुर थानां के देवलान गांव के रहने वाले कैलाश,  देवलान के सीताराम , राम शंकर, काजल, कैरी देवी शामिल हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। वहीं सदर तहसील फतेहपुर के अन्तर्गत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अमन झुलस गया, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad