Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दार्जिलिंग में बड़ा रेल हादसा, 7 की मौत, दर्जनों घायल

 दार्जिलिंग में बड़ा रेल हादसा, 7 की मौत, दर्जनों घायल




नेशनल डेस्कः पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में बड़ा रेल हादसा हुआ है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अब तक 7 लोगों के शव मिले हैं, जबकि 25 से 30 लोगों के घायल होने की खबर है। राहत और बंचाव कार्य जारी है। मरने वालों में एक लोको पायलट भी बताया जा रहा है। हालांकि, रेलवे ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। कंचनजंगा एक्सप्रेस अगरतला से पश्चिम बंगाल के सियालदह जा रही थी। एक्सप्रेस ट्रेन सिलीगुड़ी के रंगापानी स्टेशन के पास रुइधासा में रेड सिग्नल की वजह से रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। आशंका है कि मालगाड़ी के पायलट ने सिग्नल को अनदेखा किया, जिसकी वजह से दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी के इंजन पर एक्सप्रेस ट्रेन का एक डिब्बा चढ़ गया। अन्य दो डिब्बे बेपटरी हो गए।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad