Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चनुकी घाट पर नदी में नहाने गये सुवक की डूबकर मौत

चनुकी घाट पर नदी में नहाने गये सुवक की डूबकर मौत




देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) 16 जून। जनपद के लार थाना अंतर्गत चनुकी घाट पर नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा करने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी लार ने बताया कि लार नगर कस्बा दक्षिण मोहल्ला चौक वार्ड निवासी राजा शर्मा उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र राजेश शर्मा शनिवार को सुबह अपने साथियों के साथ चनुकी गंडक नदी में नहाने गया था। नहाते समय युवक का पैर फिसल गया और वो नदी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुँचे परिवार वालो ने इलाज के लिए लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहाँ पर जांच के बाद चिकित्सक ने राजा को मृत घोषित कर दिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad