Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

इटावा में अलग अलग स्थानों पर युवक, युवती ने फांसी लगाई

इटावा में अलग अलग स्थानों पर युवक, युवती ने फांसी लगाई




यूपी डेस्कः इटावा जिले के 2 थाना क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना इकदिल के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) भीमसेन पौनिया ने बताया कि इकदिल कस्बे के मुहल्ला हरीनगर में शनिवार की रात ज्योति देवी (30) ने घर के अंदर छत से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सुबह होने पर जब घर के लोग जागे तो फंदे पर लटकी हुई ज्योति को देख पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को उतारा तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 


पुलिस ने बताया कि आत्महत्या की दूसरी घटना कोतवाली सदर के अंतर्गत मुहल्ला सावितगंज में घटित हुई। शहर के कोतवाल विक्रम सिंह ने बताया कि मुहल्ला सावितगंज में सहवाग (30) ने शनिवार की रात में घर के अंदर उस समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब घर के लोग गहरी नींद में सोये हुए थे। सुबह घर के लोगों ने जागने पर उसे फंदे पर लटकते देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सहवाग के आत्महत्या करने के कारण का पता लगा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad