Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी

बस्ती में 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी



बस्ती, 19 जून।
जिले के परशुरामपुर थाना अंतर्गत एक गांव में आम बीन रही 9 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी उसे खींचते हुए गन्ने के खेत में ले गया और वारदात को अंजाम दे डाला। बच्ची ने घर पहुंचने के बाद परिजनों को आपबीती बताई। पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना मंगलवार दोपहर 2.30 बजे की है। गांव के बच्चें बाग में खेल रहे थे। तभी आरोपी गुड्डू की नजर आम बीन रही 9 साल की बच्ची पर पड़ी। उसने उसे जबरन गन्ने के खेत में खींचकर ले गया और रेप की कोशिश करने लगा। बच्ची ने इसका विरोध किया तो उसने उसे मारपीट कर डरा दिया। रेप करने के बाद युवक मौके से भाग गया। उसने बच्ची को धमकाया कि किसी को कुछ बोलोगी तो बहुत मरूंगा। घर पहुचकर उसने आप बीती बताई तो परिजन दंग रह गए। थानाध्यक्ष परशुरामपुर तहसीलदार सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad