Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

AMETHI. बाइकसवार को टक्कर मारकर पेड़ से भिड़ी कार, 5 की मौत

बाइकसवार को टक्कर मारकर पेड़ से भिड़ी कार, 5 की मौत



नेशनल डेस्कः अमेठी के मुंशीगंज क्षेत्र में रविवार को एक कार मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। इस घटना में एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया मुंशीगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर में जामो-भादर मार्ग पर एक कार के सामने अचानक मोटरसाइकिल आ गई जिससे कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हुई और फिर कार एक पेड़ से जा टकराई।


उन्होंने बताया कि इस हादसे में 10 लोग घायल हो गये। स्थानीय लोग सात साल के बच्चे को भेटुआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां से उसे सुलतानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि शेष घायलों को गौरीगंज के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सुलतानपुर के कुड़वार इलाके की रहने वाली शबनम (35), वंदना पाठक (29), उसके सात साल के बेटे, भाई दुर्गेश उपाध्याय (35) तथा एक अज्ञात महिला को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें से तीन को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। दो अन्य लोगों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad