Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे सड़क पर उतरी कायस्थ पार्टी, वकील के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग


 

बस्ती मे सड़क पर उतरी कायस्थ पार्टी, वकील के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग
बस्ती, 21 अक्टूबर।
प्रयागराज में वकील सतीश चंद्र श्रीवास्तव हत्याकांड मे शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने की मांग को लेकर कायस्थ पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बस्ती में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान सतीश के हत्यारों को फांसी दो का नारा लगाया गया। जिलाध्यक्ष रत्नेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे निकाला गया कैंडल मार्च कम्पनी बाग चौराहे से शास्त्री चौक तक गया। 




कायस्थ पार्टी के लोगों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र ही हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार कर जेल नही भेजे गये तो प्रदेशव्यापी आन्दोलन होगा और प्रयागराज की पुलिस इसकी जिम्मेदार होगी। आपको याद दिला दें सतीश श्रीवास्तव हत्याकांड का 59 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें सतीश और मुख्य आरोपी देवेंद्र नाथ मिश्रा के बीच मारपीट होती दिख रही है। इसी दौरान रिवाल्वर से फायर होता है और गोली सीधे वकील सतीश के पेट में लगती है। वीडियो में 9-10 लोग पहचान छिपाकर कमरे में घुसते और पुलिसकर्मी भी खड़े नजर आ रहे हैं। 

जमीन विवाद में 15 अक्टूबर को एडवोकेट सतीश चन्द्र श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी देवेंद्र और उसके बेटे नृपेंद्र को जेल भेजा जा चुका है। दूसरा बेटा अमरेंद्र मिश्रा और पत्नी शैल मिश्रा भी नामजद हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। साथ ही 10 अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है। बस्ती मे निकाले गये कैंडल मार्च मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपराजिता सिन्हा, अतुल श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, प्रतीक्षा श्रीवास्तव, नम्रता श्रीवास्तव, प्रिया श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, विनायक श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad