Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हाईटेंशन लाइन की चपेट मे आई गोरखपुर मे मूर्ति विसर्जन को जा रही ट्रैक्टर ट्राली, 3 की मौत


 

हाईटेंशन लाइन की चपेट मे आई गोरखपुर मे 
मूर्ति विसर्जन को जा रही ट्रैक्टर ट्राली, 3 की मौत

गोरखपुर, उ.प्र.।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के बांसस्थान में बुधवार शाम करीब पांच बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन बिजली की लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। लापरवाही को देखते हुये दो कांस्टेबल सस्पेंड कर दिये गयें हैं।




गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। एसएसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने कहा कि परिजनों की जो भी मांगी थी, सभी मान ली गई हैं। लापरवाही को लेकर दो कांस्टेबल सस्पेंड कर दिये गयें हैं। इस मामले में तीन सदस्यीय कमेटी गठन किया है. जो तीन दिन में जांच करके अपनी रिपोर्ट देगी। साथ ही बिजली विभाग का जेई को सस्पेंड किया गया है और लाइनमैन की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। 

हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रॉली में लगी लंबी रॉड ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइन से टकरा गई। ट्रॉली पर सवार लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान चंदन, लकी और विक्की के रूप में हुई है। मृतकों की उम्र 17 से 21 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मृतकों में एक ही परिवार के दो बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद पीड़ित परिजन और इलाके के लोग हंगामा करने लगे, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मोर्चा संभाला।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad