Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे सुसाइड प्वाइन्ट बनता जा रहा है मूड़घाट पुल, नदी मे कूदी युवती


 

बस्ती मे सुसाइड प्वाइन्ट बनता जा रहा है मूड़घाट पुल, नदी मे कूदी युवती
घटनाओं को रोकने के लिये एहतियाती कदम उठाये प्रशासन

बस्ती, 23 अक्टूबर।
देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के मूड़घाट पुल से एक युवती द्वारा देर शाम कुआनो नदी मे छलांग लगाने की खबर है। प्रत्यक्षदधिर्शयों के अनुसार युवती अचानक कूदी किसी को बचाने का मौका ही नही मिला। युवती की पहचान मुण्डेरवां थाना क्षेत्र के छितही गांव की निवासी के रूप मे बताई जा रही है। 

समाचार लिखे जाने तक घटना की पुष्टि प्रशासन के स्तर पर नही हुई है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि पुलिस को सूचना दी गई, कुछ लोग आये इधर उधर देखकर चले गये। युवती ग्रजुएट बताई जा रही है। फिलहाल मूड़घाट का पुल सुसाइड प्वाइन्ट बनता जा रहा है। पहले ज्यादातर ऐसी घटनायें अमहट पुल पर होती थीं किन्तु यहां लोहे की जाली लगी होने के कारण घटनायें बहुत कम हो गई हैं। जिला प्रशासन को सुसाइड के मामलों को रोकने के लिये एहतियाती कदम उठाना चाहिये।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad