Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नशाखोरी रोकने को निकली रैली, एसपी ने दिखाई हरी झण्डी

नशाखोरी रोकने को निकली रैली, एसपी ने दिखाई हरी झण्डी




नर्मदा, गुजरात (बीके पाण्डेय)। नशे के प्रति लोगो को जागरुक करने के लिए नर्मदा जिला पुलिस की ओर से जन जागरु कता रैली का आयोजन किया गया। रैली को हरी झंडी दिखाकर नर्मदा जिला पुलिस अधिक्षक प्रशांत सुंबे ने प्रस्थान कराया। नर्मदा जिला पुलिस से नो टू ड्रग एस टू लाईफ के स्लोगन के साथ सप्ताह को मना रही है। जिले में एक जुलाई तक पुलिस कर्मचारी से नो ड्रग का बैच यूनिफार्म पर लगायेंगे। नर्मदा जिले में चरस, गांजा, ड्रग्स जैसे नारकोटिक्स पदार्थों का उपयोग नही हो व युवा धन नशे के रास्ते पर न जाये इसके लिए पुलिस द्रारा युवाओं तथा लोगो में जागरुकता के लिए अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रम, सेमीनार, रैली, बैनर्स,पंपलेट का वितरण कराया जा रहा है। नर्मदा जिला पुलिस द्रारा नारकोटिक्स का दूषण रोकने के लिए पिछले दो साल से लगाचार प्रयत्नशील व सर्तक होकर काम कर रही है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad