Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

स्कूल में लौटी रौनक, नौनिहालों का हुआ जोरदार स्वागत

स्कूल में लौटी रौनक, नौनिहालों का हुआ जोरदार स्वागत




बस्ती, 28 जून। परिषदीय स्कूल पुनः खुल चुके हैं। बच्चों और अध्यापकों दोनो में नये शैक्षिक सत्र को लेकर उत्साह है। गौर विकास क्षेत्र के पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय मुसहा में पहले दिन छात्र छात्राओं का रोली चंदन, पुष्पवर्षा और बाजे गाजे से स्वागत किया गया। स्कूल के गेट पर खड़े अध्यापक अध्यापकाओं ने बच्चों के माथे पर रोली चंदन का टीका लगाया, पुष्पवर्षा की और स्काउट के बच्चों ने ढोल नगाड़ों से साथियों का स्वागत किया। 


माहौल बड़ा ही प्रेरणादायी था। एआरपी रामजीत यादव ने कहा नये सत्र को लेकर बच्चे काफी उत्साहित हैं वही अध्यापकों ने भी सम्पूर्ण तैयारी कर रखा है। उन्होने सभी को नये सत्र की शुभकामनायें दिया। प्रधानाध्यापक रामसजन यादव ने कहा स्कूल 4 दिन पहले से ही खुले हैं लेकिन बच्चों के बगैर परिसर में सन्नाटा छाया रहता था। आज से बच्चों का शोर फिर से गुंजायमान होगा। परिसर में रौनक लौट आई है। उन्होने कहा अध्यापक अध्यापिकायें नये सत्र को लेकर तैयार हैं, शैक्षिक गुणवत्ता और पर्यावरण को लेकर विद्यालय जनपद में उत्कृष्ट पहचान रखता है, इस गुणवत्ता को कायम रखा जायेगा। इस अवसर पर दशरथनाथ पाण्डेय, शंकराचार्य, अखिलेश त्रिपाठी, जगदीश कुमार, विजय श्रीवास्तव, दर्शना देवी, कुन्नू देवी, कुमकुमलता श्रीवास्तव, फूलचंद यादव, रामबचन आदि उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad