Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से भागे भाई- बहन को पुलिस ने बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया

माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से भागे भाई- बहन को पुलिस ने बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया




हर्रैया, बस्ती। मोबाइल चलाने को लेकर माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से भागे भाई- बहन को पुलिस ने बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के महादेवरी निवासी राम विनोद की 16 वर्षीया पुत्री रागिनी तथा 14 वर्षीय पुत्र विक्कू को मोबाइल चलाने के लिए परिजनों द्वारा गुरुवार को मना करते हुए डांटा फटकारा गया। नाराज दोनों बच्चे घर से निकल पड़े। पिता ने काफी खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू किया। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad