Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विधायक के कार्यालय के शटर पर लघुशंका करने वाला सिपाही सस्पेन्ड

विधायक के कार्यालय के शटर पर लघुशंका करने वाला सिपाही सस्पेन्ड




नर्मदा, गुजरात (बीके पाण्डेय)। देडियापाडा के आप विधायक चैतर वसावा के बंद कार्यालय के शटर पर लघुशंका कर हंगामा मचाने वाले पुलिस जवान को रविवार को एसपी नर्मदा ने सस्पेंड कर दिया। देडियापाडा कस्बे में स्थित लीमडाचोक इलाके में विधायक चैतर वसावा का कार्यालय है। 10 जून की रात को देडियापाडा कस्बे के पारसी टेकरा इलाके में रहने वाला व एकतानगर पुलिस स्टेशन के ट्राफिक विभाग में सिपाही के पद पर तैनात प्रदीप वसावा ने विधायक के कार्यालय के शटर पर लघुशंका कर दिया था। उसने जगदीश वसावा व चैतर वसावा का नाम लेकर साहेल राठौड को गाली बक कर जान से मार डालने की धमकी भी दी थी। पुलिस जवान को जब देडियापाडा पुलिस स्टेशन लाया गया तो उसने वहा पर भी पुलिस अधिकारियों के सामने खूब गाली बकी। सिपाही के अभद्र व्यवहार व अनुशासनहीनता को देखते हुए नर्मदा जिले के एसपी प्रशांत सुंबे ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया। 


एक अन्य खबर के मुताबिक नर्मदा पुलिस की बांध सुरक्षा शाखा के एएसआई अशोक देशमुख ने अपने पुत्र के सोलह साल के मित्र को किसी बात को लेकर स्टंप मार दिया था। मित्र के पिता ने एएसआई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस घटना में भी कानून हाथ में लेने वाले एएसआई को एसपी ने सस्पेंड कर दिया। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad