Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पत्रकार वार्ता में बोले सांसद शशांक मणि ‘राजनीतिक महत्वाकांक्षा बस एक सांसद बनने तक’

पत्रकार वार्ता में बोले सांसद शशांक मणि ‘राजनीतिक महत्वाकांक्षा बस एक सांसद बनने तक’




देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव)। देवरिया लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद शशांक मणि का कहना है कि नई दिल्ली में स्थित संसद भवन प्रत्येक सांसद के लिए एक मन्दिर की भांति है। वे शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थें। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा बस एक सांसद बनने तक ही सीमित है। इसके अलावा उन्हें कुछ भी नहीं चाहिए। 


सांसद बनने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बड़े ही उत्साह से कहा कि प्रत्येक सांसद को चाहिए कि वह संसद भवन को एक मन्दिर की तरह से पूजे और इसे प्रणाम करे। यह पूछे जाने पर की आपने संसद भवन की सीढ़ियो पर साष्टांग दंडवत किया है, इसकी प्रेरणा कहां से मिली, उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जिनका पूर्व में नाम नरेंद्र था और कहीं न कहीं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलीं। शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा देवरिया को रोजगार का हब बनाने की अभिलाषा रखते हैं तथा अपने कार्यकाल के दौरान पूरा करना चाहते हैं। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं एक राज्य मंत्री के विरुद्ध दिए जा रहे बयान के सम्बन्ध में श्री मणि ने कहा कि भाजपा पार्टी की हाई कमान अपने स्तर से इस बारे में जांच पड़ताल करेगी। उन्होंने कहा कि चूंकि उनकी यह राजनीतिक यात्रा की अभी शुरुआत है इसलिए वह इस मामले में ज्यादा पडना नहीं चाहते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad