Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सरयू नदी में नहाते समय दो युवक डूब गए

सरयू नदी में नहाते समय दो युवक डूब गए




देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) 24 जून। भीषण गर्मी से राहत पाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बरहज नगर स्थित निर्माणाधीन मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाते समय दो युवक डूब गए। घटना सोमवार दोपहर की है जब देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआं गांव निवासी विवेक प्रसाद (18) पुत्र ओमप्रकाश और गौरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के संसारपार गांव निवासी अवधेश प्रसाद (20) अपने चार-पांच साथियों के साथ किसी काम से बरहज गए थे। थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्र ने सोमवार को बताया कि नहाने के दौरान, विवेक और अवधेश गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में बहने लगे। दोनों को डूबता देख अन्य साथियो ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लेकिन जब तक लोग कुछ प्रयास कर पाते, विवेक और अवधेश नदी में लापता हो गए। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है, और तलाश लगातार जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad