बीमारी से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम
बस्ती, 27 जून। गुरुवार को जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रखिया गांव में अंश सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह उम्र 19 वर्ष ने दोपहर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों के मुताबिक युवक बीमार था, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। घटना के बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घटना की पूरी जानकारी लिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार दुबे ने बताया कि परिजन युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।













Post a Comment
0 Comments