Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पंजाब से आया किशोर सरयू नदी में डूबा

पंजाब से आया किशोर सरयू नदी में डूबा


अयोध्या, उ.प्र.। सरयू नदी में आये दिन श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो रही है। हालांकि जल पुलिस सक्रिय है और अनेकों की जान बचा चुकी है लेकिन श्रद्धालु खुद स्नान करते समय गहराई का अंदाजा न होने के कारण गहरे पानी में चले जा रहे हैं और घटनायें हो रही हैं। ताजा मामले में कोतवाली के नयाघाट क्षेत्र स्थित कच्चे घाट पर गुरुवार की शाम स्नान के दौरान पंजाब निवासी एक श्रद्धालु सरयू में डूब गया। 


जल पुलिस डूबे श्रद्धालु की तलाश में जुटी है। पंजाब के जिला रोपड़ निवासी कार्तिक पुरोहित (17) पुत्र अशोक पुरोहित अपने माता-पिता, नाना-नानी, भाई-बहन के साथ अयोध्या दर्शन को आया था। शाम को लगभग पांच बजे परिवार के लोग कच्चे घाट पर स्नान कर रहे थे। इस दौरान कार्तिक सरयू नदी के गहरे पानी में डूब गया और लापता हो गया। परिजनों का कहना है कि अभी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि जल पुलिस को तलाश के लिए लगाया गया है, लेकिन शव अभी तक नही मिल सका है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad