अयोध्या में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आये किशोर की मौत
अयोध्या, उ.प्र.। सैदपुर में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से एक किशोर से मौत हो गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग को लेकर काफी आक्रोश है। सैदपुर में बिजली विभाग ने 11 हजार वोल्ट की नई लाइन बनवाई गई थी। लेकिन, अधिकारियों लापरवाही के कारण गुरुवार को अचानक टूट कर नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में आकर किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के दौरान उसकी मोत हो गई। मृतक की पहचान शनि पुत्र राम नेवल निवासी गोडियन पुरवा मजरे सैदपुर नगर पंचायत कामाख्याधाम के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।













Post a Comment
0 Comments