सफाई कर्मियों की बैठक में उठे मुद्देः ऑन लाइन हाजिरी न कराये जाने की मांग
इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों को सफाई उपकरण किट दिये जाने, महिला सफाई कर्मियों की नियुक्ति तैनाती स्थल से 5 किलोमीटर के दायरे में किये जाने, सामूहिक टीम में डियूटी से मुक्त किये जाने, सफाई कर्मचारियों से छुट्टा मवेशियों को पकड़ने या गौशाला का कार्य न लिये जाने, सफाई कर्मचारियों का पेरोल शासनादेश के अनुसार ग्राम प्रधान द्वारा ही जमा कराये जाने, वंचित सफाई कर्मियों की एसीपी लगाये जाने, दिव्यांग कर्मचारियों को दिव्यांग भत्ता दिये जाने, आदि मुद्दों पर विचार किया जाय। इसी कड़ी में बैठक में सभी सफाई कर्मचारियों को कार्यालय से पहचान पत्र निर्गत किये जाने, मृतक सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को समस्त देयकों का भुगतान कराकर कराकर अबिलम्ब पेंशन स्वीकृत कराने, जिन कर्मचारियों का वेतन बाधित है।
उनका भुगतान प्रार्थना पत्र के आधार पर कराये जाने, निलम्बित सफाई कर्मचारियों के बहाल होने के बाद निलम्बन अवधि का वेतन एरियर अविलम्ब उपलब्ध कराने, सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली प्रक्रिया पूर्ण किये जाने के मुद्दे उठे। जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने बैठक में कहा कि संघ सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के हल के लिये प्रतिबद्ध है और मांगों के समर्थन में चरणबद्ध संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री मनोज कुमार चौहान, जिला कोषाध्यक्ष पेशकार, अमित चक्रवर्ती, अशोक कुमार दूबे, बलराम, बुधई प्रसाद, बजरंगी, संजय यादव, जाहिद अली, राम बहादुर, अशोक कुमार चौधरी, हरिश्चन्द्र, असलम अंसारी, शेषराम वर्मा, महेन्द्र प्रताप, भरतराम, मुकुन्दनाथ, हनुमान प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, कप्तान कुमार, रूदल कुमार, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, राम सूरत, शिवमंगल पाण्डेय, संजय यादव, रूदल, बलराम यादव, बुधई प्रसाद, सूर्य प्रकाश पाण्डेय के साथ ही संघ पदाधिकारी और सफाईकर्मी शामिल रहे।













Post a Comment
0 Comments