Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लखीमपुर खीरी में भयानक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आये भाई, बहन, भांजे की मौत

लखीमपुर खीरी में भयानक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आये भाई, बहन, भांजे की मौत




यूपी डेस्कः लखीमपुर खीरी जिले के हेमपुर गांव में सोमवार को खंभे से लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक, उसकी विवाहित बहन और पांच वर्षीय भांजे की मौत हो गई और दो अन्य झुलस गए। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिवारजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार हैदराबाद कोतवाली क्षेत्र के हेमपुर गांव के पास एक बाइक के खंभे से लटके हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक, उसकी विवाहित बहन और पांच वर्षीय भांजे की करंट लगने से मौत हो गई। घटना में युवक की मां और तीन वर्षीय भांजी झुलस गई। गोला के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि मृतकों की पहचान पीलीभीत जिले के बहादुरपुर गांव निवासी बबलू (21), उसकी बहन मंजू (28) और मंजू के बेटे अनमोल (पांच) के रूप में हुई है। इस हादसे में बबलू की मां बिंदिया और उसकी भांजी खुशी झुलस गई। 


घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। खीरी के जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक (एसपी) गणेश प्रसाद साहा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि खंभे से बिजली का तार जमीन पर लटका हुआ था। उन्होंने कहा कि मुख्य अभियंता विद्युत दुर्घटना के कारणों की जांच करेंगे। पुलिस के अनुसार बबलू अपनी बहन मंजू, मां बिंदिया के साथ बच्चों को बाइक पर बिठाकर पीलीभीत वापस जा रहा था। हेमपुर गांव को पार करते समय बबलू को बिजली के खंभे से लटके तार का पता नहीं चल पाया और उसकी बाइक तार के संपर्क में आ गई, जिससे यह हादसा हुआ। बाइक भी मौके पर ही जल गई। Terrible accident in Lakhimpur Kheri, brother, sister and nephew died after coming under high tension wire.

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad