Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सरकार सख्त: पेपर लीक मामले में उम्रकैद से लेकर बुलडोजर तक होगी कार्यवाही

सरकार सख्त: पेपर लीक मामले में उम्रकैद से लेकर बुलडोजर तक होगी कार्यवाही




यूपी डेस्कः पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सरकार चौतरफा घिरी है। इस मामले को लेकर सीएम योगी की छबि काफी खराब हुई है। डैमेज कन्ट्रोल के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रहे हैं। मसौदा तैयार कर लिया गया है। इसके साथ यूपी में युवाओं को नौकरी देने के लिए परीक्षाओं की फूलप्रूफ व्यवस्था होगी। बता दें कि यूपी में 7 साल में 8 भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हुए है। 


इसमें RO/ARO, UPSSSC, PET और UPTET शामिल है। इस कानून के तहत आरोपियों को उम्रकैद की सजा और 1 करोड़ रुपए जुर्माने का प्रावधान है। आरोपी की संपत्ति कुर्क करने का भी नियम बनाया गया है। पेपर लीक मामले में दोषियों को जल्दी सजा मिले, इसके लिए हर आरोपी का कोर्ट में अलग ट्रायल कराया जा रहा है। परीक्षाओं में पेपर लीक या नकल पर लगाम लगाने के लिए 5 फरवरी को लोकसभा में एक विधेयक पेश किया गया। इसमें परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों के लिए कम से कम 3 साल और अधिकतम 10 साल की जेल और 1 करोड़ रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है। आरोपियों पर गैंगस्टर लगा तो बुलडोजर भी अपना काम करेगा। परीक्षार्थियों को इस कानून से अलग रखा गया है। इस विधेयक को राज्यसभा में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। यह विधेयक छह फरवरी को लोकसभा से पारित हो गया था।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad