Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रूद्रपुर में दो युवकों ने नायब तहसीलदार को पीटा

रूद्रपुर में दो युवकों ने नायब तहसीलदार को पीटा




देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) 16 जून। रूद्रपुर तहसील के नायब तहसीलदार अनिल तिवारी और एसडीएम के वाहन चालक रमेश की अज्ञात युवकों ने पिटाई कर दी। घटना शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे की है। तहसीलदार की तहरीर पर अज्ञात हमलवारों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को तहरीर देकर नायब तहसीलदार ने बताया है कि वह शुक्रवार की रात को लगभग 10 बजे भोजन करने के बाद एसडीएम के चालक के साथ तहसील परिसर में टहल रहे थे। 


उसी दौरान तहसील परिसर में दो युवक बैठ कर शराब पी रहे थे। उन्हें टोकने पर दोनों युवक उलझ गए। नशे में धुत युवक नायब तहसीलदार का गला पकड़ कर दबाने लगे। शोर मचाने पर दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए तहसील के पीछे चहारदीवारी से कूद कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की। लेकिन वे नहीं मिले। नायब तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच चल रही है। इस संबंध में सी ओ अंशुमान श्रीवास्तव ने कहा कि उचित धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad