Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राज्यमंत्री ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर दी सफाई

राज्यमंत्री ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर दी सफाई





देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) 23 जून। देवरिया में मौसम के बढ़ते तापमान की भांति राजनीतिक तापमान भी काफी बढ़ गया है। आज रविवार को दोपहर में प्रदेश की ग्रामीण विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने प्रेस वार्ता कर स्वयं के ऊपर लगाए गए आरोपो का खंडन किया तथा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तथाकथित वीडियो को फर्जी एवं कूटरचित बताया।



राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और ऑडियो का उनसे कोई कोई संबंध नहीं है। यह उनके विरोधियों की सोची समझी साजिश के तहत एक चाल है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनकी छवि को धूमिल करना चाहते हैं और उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा से आज रविवार को दोपहर में 1ः00 बजे व्यक्ति गत रूप से मिलकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने हेतु एक प्रार्थना पत्र भी दिया है।



श्रीमती विजय लक्ष्मी ने कहा कि वह एक महिला है तथा दलित की बेटी हैं इसलिए उनको कुछ लोगों के द्वारा टारगेट किया जा रहा है। उल्लेखनीय की कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक तथाकथित वीडियो ऑडियो में कुछ आपत्तिजनक बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति कहीं जा रही हैं। जिन्हें राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के द्वारा कहा गया बताया जा रहा है। यहां यह भी बताना समीचीन प्रतीत हो रहा है कि कुछ दिनों पूर्व सलेमपुर के निवर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा ने यह आरोप लगाया था कि उनको हराने में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम तथा बलिया के भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय यादव का बहुत बड़ा हाथ है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad