Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सन गैस सर्विस पर कैम्प लगाकर दी गई घरेलू गैस के सुरक्षित उपयोग की जानकारी

सन गैस सर्विस पर कैम्प लगाकर दी गई घरेलू गैस के सुरक्षित उपयोग की जानकारी




बस्ती, 23 जून। जनपद के महराजगंज कस्बे में स्थित सन गैस सर्विस पर इंडियन ऑयल के सेल्स आफिसर एस.के. सोनी के नेतृत्व में घरेलू गैस उपभोक्तओं को एलपीजी के सुरक्षित उपयोग की जानकारी देने के लिये सेफ्टी ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें हाकरों और उपभोक्तओं को घरेलू गैस के रखरखाव में सावधानी और खतरों से बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही केवाईसी पर भी चर्चा हुई और उपभोक्तओं को इसके लिये प्रेरित किया गया। 


श्री सोनी ने बताया कि हॉकर व कम्पनी के कर्मचारी सुरक्षा उपायों की जानकारी देने तथा जांच करने घर घर जायेंगे। गैस की पाइप इत्यादि चेक करके उसकी कमियों को दूर करेंगे। इस दौरान यदि पाइप बदलना पड़ा तो उपभोक्तओं को छूट के साथ यह दी जायेगी। यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है। श्री सोनी ने कहा जो लोग भी घरेलू गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हे सामान्य जानकारियां होनी जरूरी है जिससे विषम परिस्थितियों में वे खुद का और परिवार का बंचाव कर सकें। उन्होने उपभोक्तओं से कहा है कि यदि आपको अपने घर में प्राकृतिक गैस रिसाव का पता चलता है या आपको लगता है कि आप इसकी चपेट में आ गए हैं, तो तुरंत 911 पर संपर्क करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad