Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गाजियाबाद. बाइक सवार मां और बेटे को टैंकर ने मारी टक्कर, दोनो की मौत

बाइक सवार मां और बेटे को टैंकर ने मारी टक्कर, दोनो की मौत




यूपी डेस्कः गाजियाबाद जिले में बाइक सवार मां और बेटे को टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। गंगनहर पटरी मार्ग पर पेंगा गांव के पास तेज गति से आ रहे टैंकर ने बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को मुरादनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, मुरादनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर सेथली की रहने वाली अमिता (46) पत्नी राजपाल अपने बेटे ऋतिक (20) के साथ के साथ बाइक से जा रही थीं। इश दौरन टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। कैंटर चालक का नाम शाहिद पुत्र सरफराज है। कैंटर का नंबर UP90 BT-0978 है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad