Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कई पुरस्कारों से सम्मानित हुआ रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन

कई पुरस्कारों से सम्मानित हुआ रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन 




बस्ती 30 जून। रोटरी अंतर्राष्ट्रीय के मंडल 3120 के सत्र समापन पर बनारस में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किए गए जिसमे मंडल 3120 के सभी क्लब उपस्थित हुए। समारोह में रोटरी के महान उद्देश्यों को पूर्ण करने वाले क्लबों को वरीयता के आधार पुरस्कृत किया गया। रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन को कुल सोलह पुरस्कार मिले जिसमे अध्यक्ष, सचिव, क्लब सर्विसेज, कम्यूनिटी सर्विसेज, डिस्ट्रिक्ट इवेंट क्लब सिल्वर अवार्ड, अवार्ड फॉर ऑनर लिट्रेसी इत्यादि दिए गये। इस अवसर पर क्लब के मंदलाध्यक्ष रो सुनील बंसल ने कहा कि रोटरी में समापन जैसा कुछ नही यहां हर दिन एक नई शुरुआत है। 


हमे हर दिन विश्व में आशा के दीपक के रूप में प्रकाशमान होना है। दूरभाष पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉक्टर रमेश चंद्र ने कहा कि हर क्षेत्र में पुरस्कृत होने का मतलब है कि हमारा क्लब निरंतर सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ रहा है। अध्यक्ष रो0 देवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यह पुरस्कार हमारी एकजुटता व साहचर्य का परिणाम है जिसके कारण हमारे क्लब के कार्यों को रेखांकित करते हुए अनेकों पुरस्कार मिले हैं। क्लब के प्रतिष्ठापूर्ण सम्मान प्राप्त करने में बधाई देने वालों में डा0 अश्वनी कुमार सिंह, डा0 के के सिंह, डा0 जगदीश्वर प्रसाद सिंह ओम जी, डा0 डी के गुप्ता, मयंक श्रीवास्तव, पुनीत पांडेय, महेंद्र सिंह, प्रमोद गाड़िया, सतीश सिंहल, सत्येंद्र पाल सिंह, संयम अरोड़ा, आशीष श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, रामविनय पांडे, डा0 अजीत प्रताप सिंह, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, आनंद गोयल, मनोज अग्रवाल, विवेक वर्मा, सतीश सिंघल, प्रमोद गाडिया, अरुण भानरामका, आदि शामिल रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad