Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

युवक युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ रहा है GROUP डेवलपमेन्ट फाउन्डेशन

युवक युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ रहा है GROUP डेवलपमेन्ट फाउन्डेशन



बस्ती 30 June। GROUP डेवलपमेन्ट फाउन्डेशन के अध्यक्ष काशीनाथ मौर्या ने रविवार को डमरूआ स्थित संस्था के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बताया कि फाउन्डेशन बेरोजगार युवक युवतियों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिये अनेक योजनायें चला रहा है। लोगों को फाउन्डेशन का सदस्य बनाने के लिये ब्लाकों में सुपरवाइजर और महिला संगिनी के द्वारा सिनेटरी पैड़, डिटर्जेट पाउडर, हेल्थ टानिक, कैलशियम आदि का वितरण कराया जाता है।


फाउन्डेशन के अध्यक्ष काशीनाथ मौर्या ने ब्लाक सुपरवाइजर और महिला संगिनी के साथ हुई बैठक में बताया कि फाउन्डेशन कम्पनी एक्ट में पंजीकृत होने के साथ ही आवाहन संस्था से सम्बद्ध है। संस्था का मूल उद्देश्य महिलाओं, गरीबों को प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाने के साथ ही उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है। बाल विकास एवं महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वर्तमान में  सदस्य संस्था से जुड़े हैं और जनपद के सभी 14 विकास खण्डों के लगभग 200 ग्राम पंचायतां में लक्ष्य के अनरूप कार्य किया जा रहा है। 


संस्था द्वारा कराये जा रहे कार्यों की जानकारी जिलाधिकारी और सभी खण्ड विकास अधिकारियों को दिया गया है। अध्यक्ष काशीनाथ मौर्या ने बताया कि फाउन्डेशन की बढ़ती गतिविधियों को लेकर कुछ लोग भ्रम पैदा कर रहे हैं जो पूरी तरह से निराधार है। फाउन्डेशन कम्पनी एक्ट के नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुये निरन्तर सेवा कर रही है और किसी भी सदस्य के साथ कोई धोखाधड़ी नहीं किया गया है। यदि संस्था से जुड़े किसी सदस्य को कोई असुविधा होती तो वे संस्था से शिकायत करते। बैठक में ब्लाक सुपरवाइजर और महिला संगिनी ने कहा कि फाउन्डेशन से उन्हें कोई शिकायत नहीं है। संस्था द्वारा निर्धारित मानदेय उन्हें प्राप्त हो रहा है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad