Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मतदाताओं का आभार जताने को कांग्रेस पार्टी ने निकाली धन्यवाद यात्रा

मतदाताओं का आभार जताने को कांग्रेस पार्टी ने निकाली धन्यवाद यात्रा



बस्ती, 12 जून।
लोकसभा चुनाव में मिली बढ़त को लेकर कांग्रेस पार्टी विधानसभावार धन्यवाद यात्रा निकाल रही है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेताओं ने जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ के नेतृत्व में रूधौली कस्बे में यात्रा निकालकर मतदाताओं के प्रति आभार जताया। जिलाध्यक्ष ने कहा इंडिया गठबंधन के जो सांसद चुने गए हैं वह पूरी कर्मठता एवं ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करेंगे। 


प्रदेश उपाध्यक्ष केशव यादव, प्रदेश महामंत्री जयकरन वर्मा मौजूद रहे। नेताद्वय ने कहा मतदाताओं ने इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिये एकजुट होकर मतदान किया। लेकिन अफवाहों का सहारा लेकर चुनाव नतहजों को प्रभावित किया। साथ ही जिले स्तर पर दबाव भी बनाया गया। पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी रविन्द्र चौधरी ने जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहेगा और जन समस्याओं के निदान के लिए संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष करेगा। इस अवसर पर विश्वनाथ चैधरी, अलीम अख्तर, शौकत अली, गनी मोहम्मद, भूमिधर गुप्ता, रामवृक्ष चौधरी, गंगा प्रसाद मिश्रा, बाबूराम, पवन तिवारी, रामानंद, संतोष, गुलाब सिंह, दूधनाथ पटेल, छोटे खान, अमजद, नवीन, अफजल, राजबहादुर निषाद, सुधीर यादव, सलाउद्दी बित्त्न, प्रकाश नरायन, अफजल, जमील कादरी, लालचंद, विवेकचंद्र सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad