Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लड़की भगाने के आरोपी ने थाने में खाया जहर

लड़की भगाने के आरोपी ने थाने में खाया जहर




यूपी डेस्कः कुशीनगर जिले में नेबुआ नौरंगिया थाना परिसर में युवती को भगाने के आरोपी ने मंगलवार को जहर खा लिया। पुलिसकर्मियों ने उसे कोटवा सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसकी हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया। इसी मामले में पुलिस ने युवती को मेडिकल कराने के लिए भेजा हुआ था। इधर लड़की ने खुद बालिग होने के बाद युवक से शादी करने और पति को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा 10 हजार रुपए की डिमांड करने का आरोप लगाया है। पैसे न मिलने पर युवक को जेल भेजने की धमकी से आहत युवक ने जहर खा लिया और थाने में ही अचेत हो गया।


नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के शुक्ल भुजौली गांव के रहने वाले ब्रजेश और काजल एक-दूसरे से प्यार करते थे। दोनों ने एक दिन घर से भाग कर शादी कर लिया, युवती के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नही था। युवती के परिजनों ने मामले की शिकायत नेबुआ नौरंगिया थाने में कर दी। पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी। कुछ दिन बाद पुलिस ने युवक और युवती को बरामद भी कर लिया। उसके बाद पुलिस ने युवक को प्रताड़ित करने का काम शुरू कर दिया। पुलिस ने ब्रजेश पर जेल भेजने की धमकी देकर रुपए की डिमांड शुरू कर दी। ब्रजेश और काजल बालिग थे। काजल ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि इस मामले की जांच करने वाले दरोगा मेरे पति से डरा धमकाकर और जेल भेजने की धमकी देकर रुपए की डिमांड कर रहे थे। रुपए की डिमांड न पूरी होने पर जेल भेजने की धमकी दे रहे थे। नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने बीते मंगलवार को ब्रजेश को थाने पर बुलाया। वहां ब्रजेश ने पुलिस के प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खा लिया। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad