Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गैलेक्सी आंख अस्पताल के खिलाफ कोर्ट पहुचा पीड़ित

गैलेक्सी आंख अस्पताल के खिलाफ कोर्ट पहुचा पीड़ित




बस्ती, 28 जून। मुण्डेरवां थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी मुन्नालाल जायसवाल पुत्र स्व. राधेश्याम जायसवाल ने बस्ती शहर के आवास विकास कालोनी स्थित गैलेक्सी आई इन्स्टीट्यूट एण्ड पॉली क्लीनिक के डाक्टर पवन कुमार मिश्रा के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत करवाने के लिये कोर्ट में अर्जी लगाई है। आरोप है कि डाक्टर ने बढ़िया किस्म का लेंस लगाने के नाम पर उनसे मोटी रकम लेकर निम्न गुणवत्ता वाला लेंस लगा दिया जिससे उन्हे आईसाइट में समस्या होने लगी। 


पीड़ित मुन्नालाल का कहना है कि उन्होने डाक्टर को 20 हजार नगद और आयुष्मान कार्ड दिया था। लेकिन समस्याय यथावत है। जबकि डाक्टर ने कहा था दूर व निकट दोनो आईसाइट में यह लेंस बढ़िया काम करेगा। लेंस ठीक से न काम करने पर शिकायत की गई तो डाक्टर तरह तरह की बातों से गुमराह करते रहे। धोखाधड़ी के इस मामले में पुलिस अध्सीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की गई थी लेकिन नतीजा शून्य रहा। मजबूर होकर अदालत की शरण में जाना पड़ा। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad