Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सरकार दे रही मिट्टी गूथने वाली मशीन, आवेदन करें

सरकार दे रही मिट्टी गूथने वाली मशीन, आवेदन करें




सिद्धार्थ नगर 13 जून। उ.प्र. सरकार द्वारा पर्यावरण केे दृष्टिगत प्लास्टिक से निर्मित सामग्री पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है तथा मिट्टी के बने उत्पादों को अपने जीवन में अधिक से अधिक प्रयोग करने पर बल दिया जा रहा है। इस उद्देश्य से जिन माटीकला के कामगारों, शिल्पकारों द्वारा मिट्टी के विभिन्न प्रकार के बर्तनों, खिलौनों मूर्तियों आदि का निर्माण कर जिविकोपार्जन किया जा रहा है ऐसे कामगार, शिल्पकार जिनकी उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच है को निःशुल्क विद्युत चालित चाक माीन उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है। जनपद सिद्धार्थनगर को वर्ष 2024-25 में मात्र 30 विद्युत चालित चाक तथा समूह बनाकर कार्य करने वालों को 03 पगमिल (मिट्टी गुथने वाली मशीन) निःशुल्क दिये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। 


इस हेतु माटीकला के इच्छुक कामगार, शिल्पकार जिन्हे इलेक्ट्रीक चाक, पगमिल की आवश्यकता है उन्हे 30 जून तक माटीकला के बेवसाइट upmatikalaboard.in पर ऑनलाईन करना है तथा पगमिल समूह को ही देय होगा। ऑनलाईन सभी प्रपत्रो की हार्ड कापी 30 जून तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, विकास भवन, द्वितीय तल, सिद्धार्थनगर में जमा कर दें। योजना के तहत एक परिवार के एक ही व्यक्ति पात्र होगे तथा जिन्हे पूर्व में इसका लाभ मिल चुका है वे कामगार इसके पात्र नही होगें। कार्यालय में आवेदन की हार्ड कापी जमा करते समय स्वंय का पासपोर्ट साईज एक फोटो, आधार, जाति, निवास, शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र, राशन कार्ड व बैंक पासबुक की छाया प्रति व ग्राम प्रधान से प्रमाणित फोटों प्रपत्र जमा करना अनिवार्य होगा। साक्षात्कार की सूचना अलग से दी जायेगी। उक्त आशय की जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, सिद्धार्थनगर गंगाधर दुबे ने अपने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad