नीलगाय से टकराकर युवक की मौत
हर्रैया, बस्ती। बैंक रूपया जमा करने जा रहा सरकारी बियर शॉप परशुरामपुर का सेल्समैन नीलगाय से टकराकर घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। हालत गम्भीर देख उसे मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है। जानकारी के अनुसार सरकारी बियर शॉप परशुरामपुर के सेल्समैन देवरिया जनपद के पिपरहिया निवासी 30 वर्षीय प्रिंस यादव पुत्र योगेन्द्र यादव शुक्रवार को लगभग 11ः00 बजे रूपया जमा करने बड़ौदा यूपी बैंक कोहराए जा रहे थे। रामपुर गांव के पास नीलगाय से टकराकर घायल हो गये। आस पास के लोगों ने उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परशुरामपुर पहुंचाया। हालत गम्भीर देख डाक्टरों ने उन्हे मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।













Post a Comment
0 Comments