Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सम्मानित की गईं ब्लड डोनर संस्थायें

सम्मानित की गईं ब्लड डोनर संस्थायें



बस्ती 14 जून।
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं ब्लड डोनर समाजसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर एस दुबे द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। जिससे रक्तदान को बढ़ावा दिया जा सके।


रक्तदान से दूसरे को जीवन दान दिया जा सकता है इसलिये इस महादान में सभी को बढ़- चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिये। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि अपर चिकित्सा अधिकारी डॉ एस बी सिंह ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और रक्तदान के लिये दूसरों को जागरूक करें। रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल से चार्टर सचिव एल के पाण्डेय ने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी को भी पड़ सकती है इमरजेंसी में और उसके लिए ब्लड बैंक में खून का होना जरूरी है इसीलिए विभिन्न क्षेत्रों में लगातार ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाता है।



कार्यक्रम में रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल, साथी हाथ बढ़ाना ट्रस्ट, बस्ती घर फाउंडेशन, उत्थान चेरिटेबल ट्रस्ट, विशाल नर्सिंग होम सहित अनेको संस्था से लोगो ने रक्त दान किया। कार्यक्रम में सेवा ब्लड बैंक से रक्तकोष अधिकारी डॉ अनिल श्रीवास्तव, रक्त कोष सचिव नीरज अग्रवाल, रो कवीश अवरोल, रो अच्यूत अग्रवाल, रो श्याम धर सोनी, तारक जायसवाल, नंदकिशोर गुप्ता, कृष्णनंदन उपाध्याय, राना नागेश प्रताप सिंह,शिखर सावलानी, गौरव सिंह, आदर्श सिंह, श्याम नारायण यादव, दिव्यांशु दूबे, अभिषेक शुक्ला, राजेश सिंह, ओपी पटेल, पंकज कुमार सहित 36 लोगो ने रक्तदान किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad