दो भाइयों द्वारा सुसाइड मामले में दरोगा गिरफ्तार
आगरा के बहरन थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव में 72 घंटे में दो भाइयों ने फांसी लगाकर सुसाइड किया। इनमें से एक होमगार्ड का जवान था। वेस्ट जोन के डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि दरोगा की गिरफ्तारी हो चुकी है। इंस्पेक्टर को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। 22 जून को रूपपुर गांव के किसान संजय सिंह ने अपने खेत में लगे आम के पेड़ में फंदा बनाकर सुसाइड किया। तब, संजय सिंह के बड़े भाई प्रमोद कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा- मेरे भाई की ससुराल हाथरस के सादाबाद में है।
उसका साला एक युवती को लेकर भाग गया। लड़की के घर वालों ने थाने में केस दर्ज कराया। सादाबाद पुलिस ने साले को पकड़ने के लिए संजय सिंह को उठा लिया। सादाबाद पुलिस ने उसे मारा-पीटा भी। बाद में शांति भंग में चालान कर उसे छोड़ दिया। पुलिस ने धमकी दी थी कि अगर लड़की नहीं मिली तो फिर थाने उठा लाएंगे। पुलिस के टॉर्चर से परेशान होकर मेरे भाई ने सुसाइड कर लिया।
संजय सिंह की मौत को 2 दिन बीते थे, 24 जून को प्रमोद ने भी अपने खेत में आम के पेड़ से फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। उसके पास से एक नोट बरामद हुआ। जिसमें उसने सादाबाद थाने के दरोगा हरिओम अग्निहोत्री पर पैसे मांगने, प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। यह भी लिखा पुलिस से पंगा मत लेना। यही मेरी सबसे बड़ी भूल थी। मामले में प्रमोद के जीजा जसवंत सिंह उर्फ पप्पू ने हाथरस के सादाबाद थाना प्रभारी मुकेश कुमार और सब इंस्पेक्टर हरिओम अग्निहोत्री के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर थाना प्रभारी सादाबाद और दरोगा पर बरहन थाने में केस दर्ज किया है। इनके ऊपर धारा 306, आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ। दूसरे दरोगा की तलाश जारी है।













Post a Comment
0 Comments