Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आतंक का पर्याय बन चुके तार बाबू यादव को एसटीएफ ने बिहार बॉर्डर से दबोचा

आतंक का पर्याय बन चुके तार बाबू यादव को एसटीएफ ने बिहार बॉर्डर से दबोचा




देवरिया, ब्यूरो (ओ पी श्रीवास्तव) 30 जून। जिले में एसटीएफ ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर और आतंक के पर्याय माने जाने वाले तार बाबू यादव को बिहार बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। तार बाबू यादव पर हत्या, लूट, रंगदारी, हत्या के प्रयास, शराब तस्करी समेत कुल 35 मामले दर्ज हैं। तार बाबू की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस समेत एसटीएफ भी लगी थी। 


अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी भीम कुमार गौतम ने शनिवार को बताया कि अभी हाल में ही एक महिला से छेड़खानी और लूट के मामले में पांच जून को लूट, धमकी देने और छेड़खानी के सम्बन्ध में डायल 112 पर सूचना दी थी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद आरोपी पीड़िता को धमकाने भी लगे। डरी सहमी पीड़िता ने एसपी संकल्प शर्मा से मिलकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की थी। श्री गौतम के अनुसार पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तार बाबू यादव उसके सहयोगी लक्ष्मण यादव, राजन यादव, दुर्गेश यादव, सुरेंद्र यादव, छूटन यादव और अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। उन्होंने कहा कि बनकटा थाने की पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर हरपुर पुलिया के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में लूटी गई एक अदद सोने की चेन बरामद करते हुए आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad